Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अटल के अस्थि विसर्जन में दिखा रहस्यमयी हाथ, तस्वीर हुई वायरल

Published

on

अटल

Loading

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी अस्थियों को देश के कई राज्यों में विसर्जित किया गया। लेकिन दिल्ली में यमुना में अटल का अस्थि विसर्जन चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अटल की अस्थि विसर्जन की एक तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। इसे जो कोई भी देख रहा है हैरान रह जा रहा है। ये फोटो दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर के गई है।

फोटो में दख रहा है एक बोत में कई सारे लोग खड़े हुए हैं। इनमें मनोज तिवारी भी हाथ जोड़े खड़े हुए हैं और अटल जी अस्थियां यमुना में प्रवाहित के जा रही हैं। इतना सब तो ठीक था लेकिन एक फोटो में एक हाथ बोट में नीचे की ओर से दिखाई दे रहा है। सभी के लिए यह कौतूहल का विषय बना हुआ है कि आखिर यह हाथ किसका है, दूसरी फोटो में यह हाथ बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है। यह फोटो भी उसी बोट की है।

आज नम आँखों से श्रद्धेय अटल जी की अस्थियाँ यमुना जी के पवित्र जल में विसर्जित की गई .. “अटल बिहारी घाट” कहलाएगा ये ऐतिहासिक यमुना तट..

Twitter Ads info and privacy

सोशल मीडिया यूजर्स ने जब मनोज तिवारी को इस बात का ध्यान दिलाया तो भी हैरान रह गए। उनका कहना है कि वह दैवीय शक्तियों को मानते हैं और यह फोटो भी इशारा कर रहा है कि यमुना को साफ रखना है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending