Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुंबई: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर मुस्लिम युवक गिरफ्तार, समुदाय ने मंगवाई माफी

Published

on

nupur sharma

Loading

मुंबई। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान का समर्थन करने पर मुंबई के भिवंडी से एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था।

उसने कहा था- वह किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है। पुलिस ने बताया आरोपी युवक इंजीनिरिंग का छात्र है। उसकी पहचान साद अशफाक अंसारी के रूप में हुई है।

नुपुर शर्मा का किया था समर्थन

साद अशफाक पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट की थी। इसमें नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए कई बातें लिखी गई थीं। आरोप है कि युवक की टिप्पणी से दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।

भीड़ ने किया हमला

साद का पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ, भिवंडी कैसरबाग इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और उसके घर में घुस गए। यहां साद से जबरन माफी मंगवाई गई और उससे कलमा पढ़ने को कहा गया।

साद का कहना है कि वह किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है। उसने कहा, उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साद के बयान के बाद इकट्ठी भीड़ को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में साद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending