Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोहम्मद अली का पार्थिव शरीर लुइसविले पहुंचा

Published

on

मोहम्मद अली का पार्थिव शरीर लुइसविले पहुंचा

Loading

मोहम्मद अली का पार्थिव शरीर लुइसविले पहुंचा

वाशिंगटन| दिवंगत बॉक्सिंग दिग्गज मोहम्मद अली का पार्थिव शरीर रविवार को केंटकी स्थित उनके गृहनगर लुइसविले लाया गया, जहां शुक्रवार को शवयात्रा निकाली जाएगी और उनकी याद में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। अली को परिवार के सदस्य गुरुवार को लुइसविले में अंतिम विदाई देंगे, जिसमें करीबी मित्र और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी शामिल होंगे।

इसके बाद शुक्रवार को लुइसविले में उनकी शवयात्रा निकाली जाएगी और फिर केव हिल कब्रगाह में उन्हें दफन किया जाएगा।

दफनाने की प्रक्रिया निजी स्तर पर की जाएगी। इस दौरान केवल परिवार के सदस्य, क्लिंटन, कॉमेडियन बिले क्रिस्टल तथा पत्रकार ब्रेयांट गुम्बेल मौजूद रहेंगे।

लुइसविले के मेयर ग्रेग फिशर ने कहा, “अली घर आ गए हैं।”

मुक्केबाजी में तीन बार हैवीवेट विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुके अली पार्किं संस बीमारी से ग्रस्त थे और उन्होंने एरिजोना के फीनिक्स में एक अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। वह 74 साल के थे।

तभी से उनके गृहनगर में अमेरिकी राष्ट्रध्वज आधा झुका दिया गया है। लुइसविले के मेयर ने अली को दफनाने तक राष्ट्रध्वज आधा झुकाए रखने का आदेश दिया है।

उनके अंतिम संस्कार व शवयात्रा का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

अली ने इस्लाम कबूल कर लिया था। इससे पहले उनका नाम कैसियस क्ले था। उनका अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुसार इस्लामिक रीति-रिवाजों से किया जाएगा।

बॉक्सिंग से इतर वह नागरिकों अधिकारों के पक्ष में आवाज बुलंद करने के लिए भी जाने जाते हैं। इसके लिए उन्हें 1960 के दशक में परेशानियां भी झेलनी पड़ी। उन्होंने धर्म, सामाजिक स्थिति तथा रंग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समानता के अधिकारों की मांग की।

दिवंगत महानतम मुक्केबाज के परिवार के प्रवक्ता बॉब गुनेल ने कहा, “अली सही मायने में लोगों के हीरो थे। अली का बेहतरीन मुक्केबाजी करियर उनके जीवन का आधा हिस्सा था, बाकी का आधा हिस्सा दुनिया के लोगों के साथ संदेश साझा करने में गुजरा।”

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending