Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मप्र : जावड़ेकर का कद बढ़ा, 3 और राज्यमंत्री बने

Published

on

मप्र : जावड़ेकर का कद बढ़ा, 3 और राज्यमंत्री बने

Loading

मप्र : जावड़ेकर का कद बढ़ा, 3 और राज्यमंत्री बने

भोपाल| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंगलवार को हुए विस्तार में मध्य प्रदेश को बड़ा लाभ हुआ है। राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यमंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। फग्गन सिंह कुलस्ते, एम.जे. अकबर और अनिल माधव दवे को राज्यमंत्री बनाया गया है। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले चार सदस्यों ने शपथ ली। जावड़ेकर को पदोन्नत किए जाने के चलते शपथ दिलाई गई, वहीं तीन सदस्यों ने बतौर राज्यमंत्री शपथ ली। दवे और अकबर राज्यसभा के सदस्य हैं, वहीं कुलस्ते लोकसभा सदस्य हैं।

राज्य से मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर सुषमा स्वराज, नजमा हेपतुल्ला, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद्र गहलोत और राज्यमंत्री प्रकाश जावड़ेकर (अब कैबिनेट मंत्री) पहले से ही हैं, अब तीन राज्यमंत्री और शामिल किए गए हैं।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending