Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

12 बच्चों की मां विरोनिका मेरिट बनी दादी, बेटे से सिर्फ दो महीने छोटी है नातिन

Published

on

Loading

वॉशिंगटन। अमेरिका की विवादित टिकटॉक स्टार, 12 बच्चों की मां 37 वर्षीय विरोनिका मेरिट दादी बन गई हैं। ThisMadMama के नाम से टिकटॉक पर मशहूर विरोनिका की नातिन उनके सबसे छोटे बेटे से सिर्फ दो महीने छोटी है।

उनका सबसे छोटा 12वां बच्चा दो महीने पहले ही पैदा हुआ है, जिसका नाम Modi है। विरोनिका की सबसे बड़ी 22 साल की बेटी विक्टोरिया ने 18 जून को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची का नाम मेडिलिन रखा गया है। जब वह अस्पताल से उसे घर लेकर आई तो उसका स्वागत 11 मामा और मौसी ने किया।

विक्टोरिया के अलावा विरोनिका के बाकी बच्चों की उम्र 2 महीने से 17 साल के बीच है। विक्टोरिया ने कहा कि जब से उनकी बेटी घर में आई है तब से वह सबकी प्यारी बनी हुई है। हर कोई उसे अपनी गोद में लेना चाहता है और इसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ता है।

14 साल की उम्र में पहली बार बनीं मां

विरोनिका के टिकटॉक पर 204,000 फॉलोवर्स हैं। 37 साल की उम्र में दादी बन कर वह बहुत उत्साहित हैं। विरोनिका ने अपनी नातिन को लेकर कहा, ‘ये मुझे घोसले में चूजे की तरह दिखती है, क्योंकि ये बहुत प्यारी और नाजुक है।’

विरोनिका ने 14 साल की उम्र में पहले बच्चे को जन्म दिया था। अपनी जिंदगी के 9 साल तक वह गर्भवती रहीं, जो उनकी उम्र का लगभग एक चौथाई है।

अब नहीं पैदा करेंगी और बच्चे

विरोनिका ने पहले कहा था कि उन्हें एक बड़ा परिवार चाहिए। हाल ही में जब वह प्रेग्नेंट थीं, तो उन्होंने कहा था कि वह अभी पांच बच्चे और पैदा करेंगी लेकिन हाल ही में एक बातचीत में विरोनिका ने कहा कि उन्होंने अब रुकने का फैसला किया है। Modi ही उनकी आखिरी संतान होगा।

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending