Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मां ने अपनी ही बेटी से शादी करके बनाए संबंध और फिर 5 महीने बाद हुआ…

Published

on

बेटी से शादी

Loading

ये कलयुग की दुनिया बड़ी अजीब होती जा रही है और यहां कुछ भी संभव है। यहां एक मां ने अपने ही बेटी से शादी कर ली। हाल ही में एक 44 वर्षीय महिला ने अपनी ही बेटी से शादी कर ली, जिसके आरोप में आरोपी महिला को 10 साल की कैद सुनाई गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसकी 26 वर्षीय बेटी सिस्टी स्पैन ने इस बात का खुलासा किया।
मिली जानकारी के अनुसार, 44 वर्षीय महिला पैट्रिसिया स्पैन ने मार्च, 2016 में कॉमांन्से काउंटी में अपनी 26 वर्षीय बेटी सिस्टी स्पैन के साथ शादी कर ली थी। पुलिस ने बताया कि बेटी ने पांच महीने बाद ही मां पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अदालत ने पैट्रिसिया को 10 साल की सजा सुनाई गई।

अमेरिका के ओक्लाहोमा में करीबी संबंधी के साथ शादी रचाने को अनैतिक माना जाता है। इतना ही नहीं चाइल्ड वेलफेयर इन्वेस्टीगेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2008 में महिला ने अपने बेटे से भी शादी कर ली थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending