Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति की सर्जरी के बाद मौत

Published

on

Loading

मेक्सिको सिटी| दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति-एंड्रीज मोरेनो की शुक्रवार को मेक्सिको में मौत हो गई। उन्होंने दो माह पहले ही वजन कम करवाने के लिए सर्जरी करवाई थी। मोरेनो (38) के परिवार ने बताया कि उनकी मौत मेक्सिको में सोनोरा राज्य के सियूदाद ऑब्रेगन शहर में हृदयाघात और पेरिटनाइटिस (पेट की झिल्लियों में सूजन) के कारण हुई।

मोरेनो का वजन एक वक्त 450 किलोग्राम तक पहुंच गया था। उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए जालिस्को राज्य के गुआडालाजारा में 28 अक्टूबर को सर्जरी करवाई थी। उन्हें उम्मीद थी कि वह अपना वजन घटा पाएंगे और एक सामान्य जीवन जी पाएंगे।

‘मेडिकल डेली’ के अक्टूबर की रिपोर्ट में कहा गया कि सर्जरी के जरिये उनके पेट के लगभग तीन-चौथाई हिस्से को कम किया गया और इसे एक नया आकार दिया गया। उन्हें अधिक खाने से रोकने के लिए पेट में एक ट्यूब लगाया गया।

मेक्सिको की सरकारी समाचार एजेंसी नोटिमेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि इस सर्जरी को सफल माना जा रहा था, लेकिन पूर्व पुलिसकर्मी मोरेनो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बीमार हो गए, जिसके बाद परिजनों ने फायरफाइटर्स की मदद मांगी थी।

क्रिसमस के दिन उन्हें सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending