Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ये बनेंगे 2019 में प्रधानमंत्री, जगतगुरु ने की सबसे बड़ी भविष्यवाणी!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 2019 के चुनाव को लेकर सभी सियासी दल एकजुट होते दिख रहे हैं। पहले फूलपुर और गोरखपुर में हुए उपचुनाव में एकजुट होकर विपक्ष ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी। हाल ही में हुए एक और उपचुनाव में मिली शिकस्त के बाद बीजेपी के माथे पर बल ला दिया है। विपक्ष की एकजुटता 2019 में लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के संकेत दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में सारे विपक्षी दलों के नेताओं का एक ही मंच पर दिखना महागठबंधन का एक संकेत माना जा सकता है। ऐसे में बीजेपी के लिए 2019 की राहें इतनी आसान नहीं दिख रही हैं। 2019 में किसकी सरकार बनेगी यह तो जनता तय करेगी लेकिन भविष्य के प्रधानमंत्री को लेकर जगतगुरु रामानंदा स्वामी रामभद्राचार्य ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।

प्रधानमंत्री

जगतगुरु ने भविष्वाणी करते हुए बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। जगतगुरु की भविष्यवाणी से बीजेपी निश्चित ही राहत की सांस लेगी लेकिन विपक्ष के सभी दलों की एकजुटता के लिए बीजेपी को कोई न कोई उपाय जरुर सोचना पड़ेगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending