Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

मोदी लहर खत्म, अब आने वाली है हमारी लहर: संजय राउत

Published

on

Sanjay Raut

Loading

मुंबई। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत का कहना है कि मोदी लहर खत्म हो गई है और अब हमारी लहर आने वाली है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत ने कहा कि बजरंग बली ने भाजपा का नहीं बल्कि कांग्रेस का साथ दिया। उन्होंने कहा कि रविवार को शरद पवार के घर पर 2024 की तैयारियों को लेकर अहम बैठक होगी।

‘मोदी लहर खत्म’

संजय राउत ने कहा कि ‘मोदी लहर खत्म हो गई है और अब देश में हमारी लहर आने वाली है। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए  हमारी तैयारी शुरू हो गई हैं। आज शरद पवार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी और उसकी तैयारी शुरू हो गई है।’

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर राउत ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने बता दिया कि तानाशाही को हराया जा सकता है। कांग्रेस को जीत मिली है तो इसका मतलब है कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं ना कि भाजपा के साथ। हमारे गृहमंत्री कह रहे थे कि अगर भाजपा हारती है तो दंगे होंगे। कर्नाटक में सब शांति और खुश हैं। दंगे कहां हो रहे हैं?

संजय राउत ने कहा कि रविवार शाम साढ़े चार बजे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर महाविकास अघाड़ी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नाना पटोले, अजित पवार, बालासाहेब थारोट और अन्य नेता शामिल होंगे। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से विपक्ष उत्साहित है और एक तरह से 2024 के लिए ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि पूरे विपक्ष को संजीवनी मिल गई है।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending