Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाया एक और बड़ा कदम, भीख मांगने पर मजबूर हो जाएगा पाक!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में लोगों के गुस्‍से को देखा जा सकता है। आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए देश के हर कोने से मांग उठ रही है।

पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए गए हैं। पहले पाकिस्‍तान से मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छिन लिया गया।

इसके बाद पाकिस्‍तान से आने वाले प्रोडक्‍ट पर आयात शुल्‍क बढ़ा दिया गया। अब सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार के इस कदम के बाद पाकिस्तान को 3 हजार करोड़ का नुकसान हो सकता है।

दरअसल, केंद्र सरकार शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत 3000 करोड़ रुपये के शत्रु शेयरों को बेचने की तैयारी में है। ये वो शेयर हैं जिनका मालिकाना हक या प्रबंधन ऐसे लोगों के पास था, जो बंटवारे के बाद भारत से चले गए थे।

आसान भाषा में समझें तो जो लोग पाकिस्‍तान में हैं और उनका शेयर भारतीय बाजार में बेकार पड़ा है तो उसे भारत सरकार बेच सकती है। सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि अब दशकों से बेकार पड़ी शत्रु संपत्ति को बेचा जा सकेगा।

इसके लिए सरकार की ओर से एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है. यह समिति शत्रु शेयरों की बिक्री के लिए शेयरों की संख्‍या और कीमत की सिफारिश करेगी।

इस समिति में शीर्ष सरकारी अधिकारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस समिति के प्रमुख संयुक्त रूप से गृह सचिव और निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव होंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending