Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी का अच्छा बर्ताव यूएनएससी की सदस्यता पाने की कोशिश

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| यूरोपीय संसद के सदस्य अफजल खान ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अच्छा बर्ताव देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता दिलाने के उनके प्रयासों का एक हिस्सा है। समाचारपत्र की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संघ (ईयू) की सुरक्षा एवं रक्षा समिति के उपाध्यक्ष अफजल ने रविवार को कहा कि भारत जब तक मानवाधिकार व कश्मीर जैसे मुद्दों का हल सुनिश्चित नहीं कर लेता, तब तक ऐसे प्रयासों का फायदा नहीं उठा सकता।

उन्होंने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय समुदाय आधारभूत मानवाधिकारों को लेकर काफी फिक्रमंद है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक ऐसा देश यूएनसीएस का स्थायी सदस्य कैसे बन सकता है, जिसने कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को लागू न किया हो। भारत अगर सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का दावा बरकरार रखना चाहता है, तो उसे यूएन प्रस्ताव का सम्मान करना होगा।” अफजल ने कहा कि यूरोपीय संघ ने मानवाधिकारों को व्यापार से जोड़ा है, इसलिए यह कभी भारत को मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं करने देगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending