Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी मोजाम्बिक पहुंचे

Published

on

केन्या के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

Loading

मोदी मोजाम्बिक पहुंचेमापुतो (मोजाम्बिक)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह मोजाम्बिक पहुंच गए। वह चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत यहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, “मोदी गुरुवार सुबह मोजाम्बिक पहुंचे। महत्वपूर्ण वार्ता का इंतजार।”

मोदी मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

वह मोजाम्बिक की नेशनल एसेंबली की अध्यक्ष वेरोनिका माकोमो से भी मुलाकात करेंगे।

उनके अन्य कार्यक्रमों में मालौना में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पार्क में छात्रों से भी मुखातिब होना और मोजाम्बिक में रह रहे भारतीय समुदाय से रू-ब-रू होना भी शामिल है।

मोदी गुरुवार शाम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।

यह प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीकी महाद्वीप की पहली आधिकारिक यात्रा है। वह दक्षिण अफ्रीका के बाद तंजानिया और केन्या भी जाएंगे।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending