Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एटीएम से नोटों की जगह निकलने लगे चूहे, जिसने भी देखा वह हैरान रह गया!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर किसी से पूछा जाए कि एटीएम से क्या निकलता है तो हर कोई यही कहेगा कि पैसे। लेकिन अगर एटीएम से पैसों की बजाय अगर चूहे निकलने लगे तो आप क्या कहेंगे?

चूहे

जी हां आपने सही सुना असम के तिनसुकिया में लोगों की आंखें उस वक्त फटी की फटी रह गईं जब ATM मशीन खोलते ही नोटों की की जगह उसमें से चूहे निकले। चूहों ने एटीएम के अंदर ऐसा आतंक मचाया कि 12 लाख रुपए के नोटों को कुतर कर उसे महज कागज का टुकड़ा बना दिया।

दरअसल, तिनसुकिया में SBI एटीएम मशीन खराब होने की जानकारी मिली, जब लोगों ने इसकी शिकायत की तो अधिकारियों ने जांच के लिए टीम भेजी।

जैसे ही मशीन को खोला गया अधिकारियों के होश उड़ गए। मशीन के अंदर 10 या 20 हजार रुपए नहीं, बल्कि चूहों ने पूरे 12 लाख रुपए के नोट कुतर डाले थे।

उन्होंने देखा कि 500 और 2000 रुपए के नोट मशीन में चूहों ने कुतर दिए हैं। इस बारे में एक बैंक अधिकारी ने बताया कि तिनसुकिया के लैपुली इलाके का एटीएम 20 मई से तकनीकी खराबी के कारण बंद था।

बैंक अधिकारी ने बताया कि 12 लाख 38 हजार नोटों को चूहों ने कुतर दिया फिलहाल केवल 17 लाख कीमत के नोट बच पाए हैं। बता दें कि यह मामला 11 जून को तब सामने आया जब इस घटना की तस्वीर किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर अपलोड की। अपलोड होते ही ये खूब वायरल होने लगी।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending