Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अश्लील फोटो खींचने के लिए जूते में फिट कर रखा था कैमरा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जिंदगी भर रहेगा याद

Published

on

Loading

जैसी करनी वैसी भरनी, यह कहावत उस वक़्त एक युवक पर सटीक बैठ गयी जब वह गंदे इरादे से अपने जूतों में कैमरा फिट किये हुए था। दरअसल, विस्कॉन्सिन शहर में एक शख्स ने लड़कियों की अश्लील तस्वीरें लेने के लिए अपने जूते में स्पाय कैमरा लगाया था।

पुलिस के मुताबिक इससे पहले कि 32 वर्षीय यह शख्स कोई विडियो बना पाता, कैमरे की बैटरी फटी गई और उसका पैर जल गया। घटना के बाद इस शख्स ने खुद स्वीकार किया कि उसने महिलाओं की अश्लील तस्वीरें खींचने के लिए अपने कैमरे में स्पाय कैमरा लगाया। शख्स ने अपना ये गुनाह विस्कॉन्सिन राज्य के एक पुलिस थाने में पहुंचकर स्वीकार किया।

बता दें कि इस जर्म के लिए इस शख्स को साढ़े तीन साल की सजा और 10 हजार डॉलर का जुर्माना भी लग सकता था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। क्योंकि उसके पास ऐसा कोई फोटो नहीं मिल। जैसे वो अपने जूते में लगे कैमरे से खींचना चाहता था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending