Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पेपर लीक मामलाः परीक्षा रद्द होने से छात्रों में है रोष

Published

on

पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष, फिजिक्स का पेपर लीक, पेपर रद्द किये जाने का फैसला, मथुरा

Loading

पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष, फिजिक्स का पेपर लीक, पेपर रद्द किये जाने का फैसला, मथुरा

mathura police

सौरभ गौतम

मथुरा। पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष फिजिक्स का पेपर लीक होने के बाद  शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद आलाधिकारियो ने तत्काल बैठक बुलाई। बैठक में पेपर रद्द किये जाने का फैसला लिया गया। जिससे कॉलेज पहुँचे छात्रो में रोष है। पॉलिटेक्निक का प्रथम वर्ष का 2 बजे होने वाले पेपर लीक होने के बाद शिक्षा विभाग ने पेपर रद्द करने का फैसला लिया। छात्र अपने पेपर के टाइम पर  पर कॉलेज पहुँच गए। कॉलेज पेपर देने पहुचे परीक्षार्थीयो की जब पेपर रद्द होने सूचना मिली तो छात्रो में रोष व्याप्त हो गया। उत्तर प्रदेश टेकनिकल बोर्ड के सचिव एसके सिंह ने मेल जारी कर सभी पॉलिटेकनिक कॉलेजों में होने वाली इस परीक्षा को रद्द करने का आदेश दिया।

24घंटे के अंदर मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपियों को

पीएमवीकॉलेज के चीफ प्रॉक्टर आर एस उपाध्याय का कहना था कि सचिव महोदय का पत्र मिला है अभी इ मेल से अवगत कराना है कि 13 -05 -16 को द्वतीय पाली में सम्प्पन होने वाली अफिलिटेड फिज़िक्स विषयक प्रश्न पत्र लीक हो गया है। दूर दराज इलाकों से पेपर देने आये छात्रों को जब पेपर लीक होने के कारण रद्द होने की जानकारी हुई तो वह मायूस हो गए और तकनीकी बोर्ड को कोसते हुए पेपर सेंटर से चले गए। मथुरा में करीब 850 छात्र परीक्षा देने आये थे और पूरे प्रदेश में तकरीबन 150 से ज्यादा केंद्रों पर ये परीक्षा होनी थी लेकिन परीक्षा रद्द होने के चलते मेहनत करने वाले छात्रों के चेहरे पर निराश नजर आई।

हालांकि मथुरा पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब उसने पॉलिटेक्निक पेपर लीक मामले में 2 आरोपियो को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपी एडिफाइ इंस्टिट्यूट के प्रिंसिपल व अध्यापक हैं। आरोपियों ने फिजिक्स के साथ साथ मैथ का पेपर भी लीक करने के लिए निकाला था। इस बात का खुलासा पकडे गए आरोपियो से हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही इस मामले में पकडे गए आरोपियो से पूछताछ जारी है। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस के हत्थे चढ़े प्राइवेट कॉलेज के प्रिंसिपल व केंद्र अधीक्षक इस बात को तो स्वीकार कर रहे हे की पेपर लीक उन्ही के यहाँ से हुआ है लेकिन अभी भी एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। पुलिस ने पेपर लीक मामले का खुलासा भले ही 24 घंटे के भीतर कर दिया हो लेकिन अभी भी कई अनसुलझे सवालो का जबाब पुलिस के लिए बड़ी चुनोती है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending