Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चुनाव से पहले कांग्रेस और गठबंधन को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में शामिल

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। ऐसे में कई नेता पाला बदलकर इधर से उधर हो रहे हैं। इसी के तहत कांग्रेस और गठबंधन के कई नेता प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय उपस्तिथि में भाजपा में शामिल हो गए। इन नेताओं में बसपा के सांसद रहे सुरेश पासी और कांग्रेस के तिलोई से दो बार विधायक रहे डा़ॅ मुस्लिम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

पूर्व बसपा सांसद सुरेश पासी और कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ। मुस्लिम ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके अलावा कन्नौज से 2014 में बसपा प्रत्याशी रहे निर्मल तिवारी भी भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही सपा के पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) नित्यानंद शर्मा और बसपा के पूर्व महासचिव सीतापुर के रामनरेश भारतीय ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में रालोद के प्रदेश महामंत्री व बुलंदशहर के दो बार जिला अध्यक्ष रहे राजीव चौधरी, बॉलीवुड अभिनेता मुजफ्फरनगर के मुकेश त्यागी, बसपा के चित्रकूट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पंडित जगदीश गौतम, लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कपूर, प्रतापगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुसुम सिंह, सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अलीगढ़ के लक्ष्मी नारायण गांधी (कुशवाहा), सपा की युवजन सभा के नेता धर्मेश शर्मा, अलीगढ़ शहर से सपा के पूर्व प्रत्याशी रमेश पाडेय, बसपा की अलीगढ़ भाईचारा कमेटी के संयोजक पंडित शिव प्रकाश पालीवाल, बसपा के आगरा, अलीगढ़ मंडल के जोनल समन्वयक अजयशील गौतम, कांग्रेस के अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र भारद्वाज शामिल हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने सभी नेताओं को पार्टी की पट्टिका पहनाई, और उन्होंने कहा कि ये सभी नेता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending