मुख्य समाचार
राज्य समर्थित ‘नान स्टेट एक्टर’ थे पठानकोट के हमलावर : पर्रिकर
नई दिल्ली| रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हमला करने वाले लोग गैर राजकीय (नान स्टेट एक्टर) जरूर थे लेकिन उन्हें राजकीय समर्थन हासिल था। इसके बिना वह आसानी से काम नहीं कर सकते थे। पर्रिकर ने यह बात मंगलवार को राज्यसभा में कही। उच्च सदन में शिव सेना के सांसद संजय राउत ने पूरक प्रश्न पूछा था कि क्या पठानकोट पर हमला सिर्फ आतंकवादियों ने किया था या इसे पाकिस्तानी सेना का भी समर्थन प्राप्त था? इसी सवाल के जवाब में पर्रिकर ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “विस्तृत जानकारियां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की रिपोर्ट से मिलेंगी, लेकिन यह तय है कि हमले में पाकिस्तान के ‘गैर राजकीय लोग’ संलिप्त थे। और, गैर राजकीय लोग बिना राज्य के समर्थन के बेरोकटोक काम नहीं कर सकते हैं। ”
शिव सेना सांसद संजय राउत के पूरक प्रश्न का जवाब दिया रक्षामंत्री ने
जब रक्षा मंत्री से एक सदस्य ने पूछा कि क्या पठानकोट जैसे महत्वपूर्ण वायुसेना अड्डे को सीमा क्षेत्र से दूर स्थानान्तरित कर देना चाहिए तो उन्होंने कहा, “देश में वायु सेना के कई अड्डे रणनीतिक रूप से स्थित हैं। पठानकोट भी समान रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सीमा से सटा हुआ है और वहां बड़े पैमाने पर निवेश भी हो रहे हैं। इसलिए पठानकोट वायु सेना अड्डे को स्थानान्तरित करना काफी महंगा साबित होगा।” उन्होंने सदन को भी यह भी बताया कि वायु सेना अड्डे पर हमले की खुफिया जानकारी पहले मिल गई थी। रक्षा मंत्री ने कहा, “सामान्य लेखा परीक्षण के अलावा अब हम लोगों ने सुरक्षा लेखा परीक्षण भी किया है। सभी सैन्य प्रतिष्ठानों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया भी चल रही है।” 2 जनवरी को पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हुए हमले में सुरक्षा बल के सात जवान शहीद हो गए थे। लगभग तीन दिन तक चली गोलीबारी में सभी छह आतंकवादी भी ढेर हो गए थे।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस