Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

ममता बनर्जी सरकार कट्टरपंथी विचारधारा को दे रही है बढ़ावा: मौलाना शहाबुद्दीन

Published

on

Maulana Shahabuddin

Loading

उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल)। उप्र के बरेली के दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं।

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा पश्चिम बंगाल की हुकूमत ने हज कमेटी, अल्पसंख्यक आयोग और मदरसा बोर्ड जैसे विभागों के जो अध्यक्ष और चेयरमैन नियुक्त किए हैं। वे कट्टरपंथी विचारधारा के हैं। भारत का हर व्यक्ति और हुकूमत कट्टरपंथी विचारधारा के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा ये कट्टरपंथी विचारधारा देश को तोड़ने वाली है, मगर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऐसी विचारधारा के लोगों को बढ़ावा देकर उन्हें देश में पनपने का मौका दे रही हैं।

पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर में आयोजित नूरी कान्फ्रेंस में मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि वहां की मुस्लिम आबादी में बहुसंख्यक आबादी बरेलवियों की है, जो सूफी विचारधारा रखते हैं। पश्चिम बंगाल के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लाक में बरेलवियों की मस्जिदें और मदरसे स्थापित हैं। इन्होंने बड़ी तादाद में ममता बनर्जी के चेहरे को देखकर वोट दिया है।

इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कट्टरपंथी विचारधारा रखने वाले लोगों से क्यों घिरी हुई हैं, यह समझ से बाहर है। बंगाल के बरेलवी सूफी उलमा ने मुझसे अपना दर्द बयान किया और इसकी शिकायत की। मौलाना ने कहा कि इस संबंध में विचार विमर्श करके बहुत जल्द रणनीति बनाकर मसले का हल निकाला जाएगा।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending