अन्य राज्य
दलित नेता की टिप्पणी- जिंदा होते तो आंबेडकर को गोडसे बनकर मार देता गोली, गिरफ्तार
हैदराबाद। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना के एक दलित नेता ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को लेकर बेहद शर्मनाक टिप्पणी की है। दलित नेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके कहा है कि अगर डॉ आंबेडकर जिंदा होते तो वो उन्हें गोली मार देते।
राज्य में राष्ट्रीय दलित सेना नाम के संगठन चलाने वाले नेता हमारा प्रसाद ने ये बयान दिया है। हमारा प्रसाद ने कहा है कि वो आंबेडकर को वैसे ही गोली मारते जैसे नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को मारी थी। वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना पुलिस ने दलित नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
आंबेडकर की किताब को लेकर की शर्मनाक टिप्पणी
बता दें कि हमारा प्रसाद ने डॉ. आंबेडकर की किताब ‘रीडल्स इन हिंदुइज्म’ को लेकर ये विवादित बयान दिया है। दलित नेता का कहना है कि इस किताब के जरिए आंबेडकर ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। वायरल वीडियो में दलित नेता हाथ में डॉ आंबेडकर की किताब लिए दिखाई दे रहे हैं। किताब हाथ में लेकर वो कहते हैं, ‘मैं आंबेडकर को वैसे ही मार देता जैसे गोडसे ने गांधी को गोली मारी थी’।
बसपा नेता ने वीडियो शेयर करके की कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बसपा की तेलंगाना ईकाई के प्रमुख आरएस प्रवीण कुमार ने गहरा ऐतराज जताया। उन्होंने हमारा प्रसाद का वीडियो शेयर करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीडियो सामने आने के बाद तुरंत हैदराबाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने दलित नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
अन्य राज्य
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।
‘ये सैनिकों का अपमान’
शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।
बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।
अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच
-
नेशनल2 days ago
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में 96 सीटों पर वोटिंग जारी, कुल 1717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, यहां से तीसरी बार लड़ रहे चुनाव
-
करियर2 days ago
CBSE ने जारी किए 12वीं के नतीजे, 87.98 प्रतिशत छात्र हुए पास