Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

देवरिया में बड़ा हादसा, रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से महिला, उसके तीन बच्चों की मौत

Published

on

Loading

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत और दीवारें फट गईं। मृतका का पति घर के बाहर था जिससे उसकी जान बच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भलुअनी कस्बे के पास डुमरी गांव में आज यानी शनिवार सुबह करीब 6 बजे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सिलेंडर में धमाका उस समय हुआ जब महिला अपने पति के लिए चाय बनाने किचन में गई थी। उस समय महिला का पति कमरे से बाहर था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता महिला और बच्चे बुरी तरह से झुलस चुके थे। पुलिस के मुताबतिक डुमरी गांव निवासी शिव शंकर गुप्ता की पत्नी आरती देवी रोजाना की तरह आज भी सुबह सोकर उठी थी. सुबह जगने के बाद वह पति और बच्चों के लिए चाय बनाने कई थी। आरती ने जैसे ही चाय का पैन चूल्हे पर रखकर गैस जलाया तो रेगुलेटर में आग लग गई।

रेगुलेटर में आग लगती देख आरती ने शोर मचाया, लेकिन तभी सिलेंडर में धमाका हो गया और घर में आग लग गई। इस दौरान कमरे में सो रहे तीन बच्चे आंचल (14), कुंदन (12) और सृष्टि (11) आग की चपेट में आ गए. कमरे में आग इतनी तेजी से फैली की किसी को भी बाहर निकलने के मौका नहीं मिला।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending