Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के नांदेड़ में साधु की हत्या, शव ले जाने की फिराक में था हत्यारा

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में लिंगायत समाज के साधु रुद्र पशुपति महाराज की हत्या का मामला सामने आया है। नांदेड़ अधीक्षक विजयकुमार मगर ने कहा कि देर रात नांदेड़ के उमरी में लिंगायत समुदाय के एक साधु का शव उनके आश्रम में पाया गया।

पशुपति महाराज के अलावा एक और शख्स की हत्या की गई है। जिसका नाम भगवान राम शिंदे बताया गया है। हालांकि इस शख्स की पहचान हत्यारोपी साईनाथ के साथी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रात 12 बजे से साढ़े 12 के बीच साधु की हत्या हुई है।

हत्यारोपी साईनाथ शनिवार रात दरवाजा खोलकर आश्रम में दाखिल हुआ। क्योंकि कहीं भी दरवाजा तोड़ने के निशान नहीं हैं। पशुपति महाराज की हत्या करने के बाद आरोपी साईनाथ साधु की लाश कार में रखकर बाहर निकलने की फिराक में था।

लेकिन कार गेट में फंस गई। इस दौरान छत पर सो रहे आश्रम के दो सेवादार जाग गए। उन्हें जब तक सारी बात समझ में आती आरोपी भागने लगा। जिसके बाद सेवादारों ने आरोपी का पीछा किया। लेकिन वह भाग निकला।

इसी बीच रविवार सुबह जिला परिषद स्कूल के पास एक और शव मिला। दूसरे मृतक का नाम भगवान राम शिंदे है। पुलिस के मुताबिक वह आरोपी साईनाथ का साथी है और स्कूल के पास मृत पाया गया है।

भगवान राम शिंदे भी लिंगायत समाज से है। उसकी हत्या साईनाथ ने की या किसी और ने, पशुपति महाराज की हत्या से पहले या बाद में, तमाम सवालों पर पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। पशुपति महाराज इस मठ में 2008 से रह रहे हैं। इस मठ को निर्वामी मठ के नाम से जाना जाता है।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending