Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

महाराष्ट्र: सीएम की कुर्सी पर बैठे शिंदे के बेटे! तस्वीर पर NCP ने कसा तंज

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे की कुछ तस्वीरों की वजह से नया विवाद शुरू हो गया है। तस्वीर में श्रीकांत शिंदे एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। कुर्सी के ठीक पीछे लगे बोर्ड पर लिखा है: महाराष्ट्र शासन मुख्यमंत्री।

वायरल तस्वीर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का आरोप है कि एकनाथ शिंदे के बेटे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। एनसीपी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है, मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में उनके चिरंजीवी मुख्यमंत्री का कार्यालय संभालते हैं। ऐसा लगता है कि शिंदे पिता-पुत्र मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह कौन सा साम्राज्य है? बाप नंबरी होता है, बेटा दस नंबरी होता है, महाराष्ट्र यही अनुभव कर रहा है!

श्रीकांत ने दी सफाई

श्रीकांत ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी तस्वीर ठाणे स्थित उनके निजी आवास पर ली गई थी न कि मुख्यमंत्री कार्यालय में। आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए श्रीकांत ने ट्विटर पर लिखा, ”तस्वीर ठाणे स्थित निजी निवास का है, जहां वर्षों से मैं और मेरे पिता लोगों की समस्याओं को सुनते आ रहे हैं। यह सीएम का आधिकारिक आवास या उनका सरकारी कार्यालय नहीं है।

मैं दो बार का सांसद हूं, इसलिए मुझे पता है कि कहां बैठना है और कहां नहीं बैठना है। मुख्यमंत्री शिंदे दिन में 18 से 20 घंटे काम करते हैं। जहां भी जाते हैं नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते हैं। वह राज्य को चलाने के लिए सक्षम हैं। उनकी जगह किसी को काम करने की जरूरत नहीं है।”

वायरल तस्वीर में श्रीकांत हाथ में कुछ दस्तावेजों के साथ, अधिकारियों से घिरे एक कार्यालय में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

कुर्सी के पीछे दिख रहे महाराष्ट्र सरकार के बोर्ड और लोगो पर सफाई देते हुए श्रीकांत ने कहा, ”उस लोगो का इस्तेमाल मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए किया जाता है। लोगो यहां मुख्यमंत्री कार्यालय से लाया गया था। सीएम ने पिछले कुछ महीनों में इतना कुछ किया है कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा।”

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending