Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 10 नए मंत्री शामिल

Published

on

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 10 नए मंत्री शामिल

Loading

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 10 नए मंत्री शामिलमुंबई| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पांच कैबिनेट मंत्रियों व पांच राज्य मंत्रियों को मंत्रालय में शामिल किया और एक राज्य मंत्री को पदोन्नत कर कैबिनेट में जगह दी। राज्यपाल सी.वी.राव ने फडणवीस एवं उनके कैबिनेट सहयोगियों व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 10 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे विधान भवन परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से नदारद रहे।

नए कैबिनेट मंत्रियों में पांडुरंग फुंडकर, जयकुमार रावल, संभाजी पाटिल-निलंगेकर, सुभाष देशमुख और महादेव जानकर शामिल हैं।

राज्य मंत्रियों में अर्जुन खोटकर, रवींद्र चव्हाण, मदन येरावर, गुलाबराव पाटिल एवं सदाशिव खोट शामिल हैं।

गृह राज्यमंत्री राम शिंदे को पदोन्नति दी गई है।

कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों में से छह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो शिवसेना और दो सहयोगी दलों से हैं।

इन नए मंत्रियों के बाद फडणवीस की कैबिनेट में 39 मंत्री हो गए हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending