Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र बोर्ड परीक्षा में ‘आरक्षण’ से जुड़े सवाल का मूल्यांकन नहीं

Published

on

Loading

Too-many-examinations

भोपाल | मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के हिंदी प्रश्न-पत्र में जातिगत आरक्षण पर निबंध लिखने के सवाल को सरकार ने शून्य घोषित करते हुए इसका मूल्यांकन नहीं किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिन्दी प्रश्न-पत्र में जातिगत आरक्षण संबंधी निबंध के प्रश्न को शामिल करने की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आरक्षण संबंधी उक्त प्रश्न को शून्य घोषित किया जाता है और उसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने परीक्षा प्रश्न-पत्र में इस तरह की गलती पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हम जातिगत आरक्षण के पक्षधर हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रश्न-पत्र में ‘जातिगत आरक्षण देश के लिए घातक’ विषय पर निबंध का प्रश्न शामिल करना गलत है। यह दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है और सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। इसकी जांच अपर मुख्य सचिव वन दीपक खांडेकर से कराई जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending