Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कैराना लोकसभा उपचुनाव मतगणना में राष्ट्रीय लोकदल, नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा आगे

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गुरुवार को मतगणना शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।

कैराना में राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम लगभग 40,000 मतों से आगे चल रही है जबकि नुरपूर में सपा उम्मीदवार नईमुल हसन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की उम्मीदवार अवनी सिंह से लगभग 5,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

कैराना और नूरपुर में 28 मई को मतदान हुआ था लेकिन मतदान के दौरान कई ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें आने के बाद कैराना के 73 मतदान केंद्रों पर बुधवार को पुनर्मतदान कराया गया था। इसके बाद गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना का काम चल रहा है। दोपहर बाद तक नतीजे आने की उम्मीद है।

कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह के निधन के बाद उनकी बेटी मृगांका सिंह को उम्मीदवार बनाया था जबकि गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम हसन मैदान में हैं।

नूरपुर में भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह, सपा प्रत्याशी नईमुल हसन और लोकदल प्रत्याशी गौहर इकबाल में मुकाबला है। नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं।

गौरतलब है कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव पर देश के राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस उपचुनाव के नतीजे देश की सियासत को नया संदेश देने वाले हैं। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर भाजपा के हुकुम सिंह जीते थे। हुकुम सिंह को इस चुनाव में कुल 565,909 मत मिले थे जबकि सपा की नाहिद हसन दूसरे नंबर पर रही थीं और उन्हें 32,9081 वोट मिले थे। बसपा के कुंवर हसन तीसरे स्थान पर आए थे और उन्हें 16,0444 वोट मिले थे। (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending