Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

पंजाब

लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान की रिहाई का आदेश जारी, शाम तक आएगा जेल से बाहर  

Published

on

Lovepreet Singh

Loading

अमृतसर। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के जत्थे के सदस्य लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान की रिहाई का आदेश कोर्ट ने जारी कर दिया है। उसको आज शाम तक जेल से रिहा कर दिया जाएगा। इससे पहले कल इस मामले को लेकर अमृतसर में काफी बवाल हुआ था।

रिहाई के आदेश के बारे में जानकारी देते हुए अमृतसर के एसएसपी (ग्रमीण) सतविंदर सिंह ने कहा कि लवप्रीत तूफान को रिहा करने का आवेदन दिया गया था। कोर्ट ने उसे रिहा करने का आदेश दिया है। अमृतसर जेल से आज उसे रिहा किया जाएगा।

दूसरी तरफ अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ अजनाला के गुरुद्वारा में ही बैठा है। उसका कहना है कि वह तूफान सिंह की रिहाई के बाद यहां से हटेगा। रिहाई के दौरान वह तूफान सिंह को लेकर श्री दरबार साहिब माथा टेकेगा।

वहीं सुरक्षा के नजरिए से अजनाला थाना और उसके आसपास पुलिस की कुछ और टुकड़ियों को तैनात किया गया है। बता दें वीरवार को अमृतपाल सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ अजनाला थाने पर हमला कर कई पुलिस कर्मियों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।

पुलिस कर्मियों पर तलवारों और गंडासियों से हमला किया गया। कारण यह था कि पुलिस ने अपहरण, मारपीट और लूटपाट के आरोप में अमृतपाल सिंह और उसके आठ साथियों पर केस दर्ज किया था। इसी एफआइआर के विरोध में अमृतपाल सिंह पिछले कुछ दिनों से पुलिस को अल्टीमेटम दे रहा था।

Continue Reading

पंजाब

पटियाला: ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, घरवालों की मुश्किल से बची जान

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पटियाला में 10 वर्षीय लड़की की ऑनलाइन आर्डर किया बर्थडे केक खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। केक खा कर परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।” बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बनने और विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए 24 मार्च को केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है। मृतका के दादा ने मीडिया को बताया कि परिवार ने 24 मार्च को शाम करीब छह बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।

उन्होंने कहा, “रात करीब 11 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दो छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। उस वक्त घर पर पांच लोग थे। सबसे छोटी बेटी की जान बच गई क्योंकि उसने केक उल्टी कर दी थी, लेकिन हमने दूसरी लड़की को खो दिया।” केक लड़की की मां काजल ने ऑर्डर किया था। बिल की कॉपी में पटियाला में पंजीकृत ‘केक कान्हा’ के जिस पते का उल्लेख है वहां इस नाम की कोई दुकान नहीं है।

Continue Reading

Trending