Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हंगामे की भेंट चढ़ गया लोकसभा में प्रश्नकाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| लोकसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान कोई काम नहीं हो सका। सदन के बैठने के साथ ही कांग्रेस सदस्यों ने सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने विरोध जता रहे सदस्यों से अपनी सीट पर बैठने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों को शून्यकाल में मामला उठाने दिया जाएगा। लेकिन कांग्रेस सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने नारेबाजी करते रहे।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की अदालत में पेशी से संबंधित अदालत के सात दिसंबर के आदेश के बाद से लगातार सदन में यही दृश्य देखा जा रहा है, जिसमें अदालत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व (सोनिया गांधी-राहुल गांधी) की पेशी से छूट की मांग नहीं मानी थी।

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार उसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है।

रोजाना हंगामे के लिए कांग्रेस के पास कई कारण रहे हैं। इनमें से एक केरल में आयोजित समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री ओमन चांडी को नहीं बुलाना भी है, जिसमें प्रधानमंत्री शामिल हुए थे। दिल्ली सचिवालय पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का छापा भी हंगामे की वजह बना। अरुणाचल की राजनीतिक घटनाओं को कांग्रेस ने राज्य के राज्यपाल द्वारा लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इस पर विरोध जताया।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को सत्ताधारी पक्ष के सदस्यों ने बोलने नहीं दिया। इस पर कांग्रेस के सदस्य प्रश्नकाल के आखिरी हिस्से में सदन से बहिर्गमन कर गए।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सांसदों का तर्क था कि कांग्रेस के सदस्यों को कैसे शांतिपूर्वक बात रखने दी जा सकती है, जबकि उन्होंने प्रश्नकाल में कोई काम नहीं होने दिया।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending