Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनावः छठे चरण में सुबह 10 बजे तक 15.85 फीसदी वोटिंग, दिल्ली में कई जगह ईवीएम खराब

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के छठे फेज में आज यानि रविवार को 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। छठे चरण में दिल्ली के सभी 7, हरियाणा के सभी 10, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें शामिल हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मध्यप्रदेश में भी वोटिंग हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में 9 बजे तक 7.17 फीसदी ही वोटिंग हुई है।

वहीं दिल्ली में भी वोटिंग की रफ्तार काफी सुस्त देखने को मिल रही है। सात लोकसभा सीट वाली दिल्ली में सुबह 9 बजे तक केवल 7 फीसदी ही मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं दिल्ली के कई इलाकों से ईवीएम खराब होने की भी खबर आ रही है। जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में 8 फीसदी मतदान ही हो सका है।

इस बीच वोटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी की गठबंधन के उम्मीदवार सोनू सिंह से बहस हो गई। मेनका गांधी ने सोनू के समर्थकों पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending