Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लॉकडाउन का नियम तोड़ना इस देश के PM को पड़ा भारी, भरना पड़ा डबल जुर्माना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए दुनिया के कई देशों में अभी भी लॉकडाउन है। तेजी से फैलने वाले इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई नियम बनाए गए हैं जिसे तोड़ने पर जुर्माने का प्रावधान है।

लेकिन इसी नियम कानून की वजह से एक देश के प्रधानमंत्री को भी जुर्माना भरना पड़ा। यह फाइन भरा है रोमानिया के प्रधानमंत्री लुडोविक ओरबान ने। हाल ही में उन्हें सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते देखा गया जिसके बाद उन्हें जुर्माना भरना पड़ा। लुडोविक मंत्रियों के बीच बिना सामाजिक दूरी बनाए सिगरेट और शराब पीते हुए नजर आए।

उनकी यह तस्वीर वहां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद अपने ही बनाए कानून को तोड़ने पर प्रधानमंत्री लुडोविक को भारतीय मुद्रा के मुताबिक 45 हजार रुपये का दोहरा जुर्माना भरना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक यह तस्वीर प्रधानमंत्री लुडोविक के जन्मदिन पर 25 मई को ली गई थी जिसमें वो मंत्रियों के बीच सिगरेट और शराब पीते नजर आ रहे थे। उन्होंने सार्वजनिक जगह पर मास्क भी नहीं पहना था।

उस मीटिंग में रोमानिया के वित्त और विदेश मंत्री भी शामिल थे। बता दें कि रोमानिया में अब तक कोरोना वायरस के 19133 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 1259 लोगों की इस महामारी की वजह से जान जा चुकी है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending