Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव सर्वे: जानिए जनता के लिए कौन है प्रधानमंत्री पद की पहली पसंद, नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी?

Published

on

लोकसभा चुनाव

Loading

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम ही समय ही बचा है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस बहुमत के लिए पूरा जोर लगाती दिख रही है। जहां एक ओर बीजेपी इन 4 साल में अपने द्वारा किए गए विकास की बात कर रही है वहीं कांग्रेस राफेल और विदेश भाग चुके कारोबारियों का मुद्दा उठाकर बीजेपी को घेरने का प्रयास कर रही है।

लोकसभा चुनाव

राफेल मुद्दे पर हर दिन हमलावर होने से एक बात तो तय हो गई है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसे ही अपना प्रमुख मुद्दा बनाने वाली है। चुनाव में कम समय होने के मद्देनजर तैयारियों में जुटी सभी पार्टियां जनता को अपने पक्ष में करने का हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा चौंका देने वाला सर्वे सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

इंडिया टुडे द्वारा किए गए ताजा सर्वे में यह सामने आया है कि प्रधानमंत्री पद के लिए 58 फीसदी लोगों को नरेंद्र मोदी पसंद हैं वहीं राहुल गांधी इस सर्वे में पीएम मोदी से काफी पीछे नजर आ रहे हैं। पीएम के मुकाबले राहुल को सिर्फ 32 फीसद लोग पीएम के रुप में देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि यह सर्वे बिहार में किया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की जनता का मूड भांपने के लिए किए गए इस सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज से 48 फीसदी लोग संतुष्ट हैं वहीं 20 फीसदी लोग उनके कामकाज को ठीक-ठाक मानते हैं। लेकिन इस सर्वे में जो सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई है वो ये है कि 89 फीसदी लोग चाहते हैं कि तेल के दाम जल्द से जल्द कम हो।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending