Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुख्यमंत्री बनने के लिए लालू ने मेरे पति को मरवा दिया: बीजेपी सांसद रमा देवी का गंभीर आरोप

Published

on

Lalu got my husband killed to become CM- BJP MP Rama Devi serious allegation

Loading

पटना। भाजपा सांसद रमा देवी ने राजद प्रमुख लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने सीएम बनने के लिए उनके पति बृज बिहारी प्रसाद की हत्या करा दी थी। बता दें कि रमा देवी पटना के गर्दनीबाग में यह बात कही है।

बेल पर बाहर है लालू परिवार

भाजपा संसाद ने कहा कि पूरा लालू परिवार बेल पर है। उन्होंने कहा कि लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी व बेटे तेजस्वी यादव सभी लोग जमानत पर बाहर हैं। रमा ने आगे कहा कि जनता सब जानती है कि उनके पैसों का किस तरह से बंदरबांट किया गया। सभी को पता है कि लालू परिवार ने किस तरह से घोटाला किया है।

रमा देवी ने कहा कि जनता सब जानती है कि किस तरह ये लोग गोली चलवा कर राज्य को चलाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता इन्हें जवाब देगी। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए उनके पति बृज बिहारी प्रसाद को मरवा दिया। मोतिहारी से सीट जीतने के बाद राजद को हमने 12 साल दिए, इससे लालू को लगा कि हम मुख्यमंत्री बन जाएंगे, इसलिए मेरे पति को मरवा दिया।

जवाब देने के लिए हम काफी

बीजेपी सांसद रमा देवी ने यह भी कहा कि इन लोगों को जवाब देने के लिए वह काफी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नारी का सम्मान किया है, उनके पक्ष में बिल पास कराया है। यह लोग (लालू परिवार) केवल अपने घर की नारी का सम्मान करना जानते हैं।

गौरतलब है कि 13 जून, 1998 को बृज बिहार प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मशहूर कान्ट्रैक्ट किलर श्री प्रकाश शुक्ला का नाम सामने आया था।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending