Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पीएम मोदी द्वारा दिया गया आर्थिक पैकेज देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देगा: कुशाग्र वर्मा

Published

on

Loading

लखनऊ। कुशाग्र वर्मा-महानगर उपाध्यक्ष (सक्षम) ने कहा है कि आपदा को अवसर में बदलने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राहत पैकेज, आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है। कोविड-19 महामारी संकट से लड़ने में आत्मनिर्भर भारत अभियान निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और एक आधुनिक भारत की पहचान बनेगा |

कुशाग्र वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनियाभर को करीब 6 महीने का समय हो गया है। लाखों लोगों से अधिक इस संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं। पूरे विश्व में कोरोना से अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में इस बीमारी से कई परिवारों ने अपने स्वजन को खोया है। उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करना चाहता हूँ। एक वायरस ने दुनिया भर को तहस नहस कर दिया है। विश्वभर में करोड़ों जिंदगियां इसका सामना कर रही है। लेकिन इस वायरस से हमें थकना, हारना या टूटना नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस आपदा में भी हमें आगे बढ़कर अपने आपको मजबूत स्थिति में पहुँचाने के लिए और देश को सुदृढ करने के लिए हमारे पास सिर्फ एक ही मार्ग है कि हम आत्मनिर्भर भारत बनें। इतनी बड़ी आपदा हमारे लिए एक अवसर लेकर आई है। कोरोना संकट का सामना करते हुए मोदी सरकार ने एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। यह आर्थिक पैकेज भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत सहयोग करेगा। सरकार द्वारा जो 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज वो हमारी जीडीपी का 10% है। ये पैकेज देश को आत्मनिर्भर बनाने में बल देगा।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending