Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोलकाता हादसा : घटनास्थल पर पहुंचे राहुल, पीड़ितों से मिले

Published

on

Loading

rahhul

कोलकाता| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कोलकाता के उस क्षेत्र का दौरा किया, जहां गुरुवार को निर्माणधीन पुल (फ्लाईओवर) ढहने से 24 लोगों की मृत्यु हो गई थी। घटना स्थल का दौरा करने के बाद राहुल पीड़ितों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी से घिरे राहुल ने घटनास्थल पर पांच मिनट तक रुककर बचाव कार्य में लगे अधिकारियों से बात की।

इसके बाद राहुल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ पीड़ितों के साथ मुलाकात की। अस्पताल का दौरा करने के बाद राहुल ने मीडिया कमिर्यो से कहा, “यह एक दुखद घटना है। घटना से प्रभावितों की मदद करनी चाहिए। इन घायल व्यक्तियों को सहारे की जरूरत है, और मैं यहां राजनीति पर बात करने नहीं, इन्हें सहारा देने आया हूं।”

इसके बाद राहुल बर्दवान और बांकुरा जिले के दुर्गापुर तथा कुल्टी में रैलियों को सम्बोधित करेंगे।गौरतलब है कि गुरुवार को कोलकाता के भीड़भाड़ वाले इलाके के विवेकानंद रोड पर एक निमार्णाधीन फ्लाईओवर गिरने से 24 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending