Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फ्लाईओवर हादसे की सीबीआई करे जांच : भाजपा

Published

on

Loading

फ्लाईओवर हादसे की सीबीआई करे जांच : भाजपा

कोलकाता| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को फ्लाईओवर दुर्घटना की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की। गुरुवार को हुई इस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई। भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और विपक्ष के बीच भ्रष्ट गठजोड़ उजागर हुआ है।

संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संवाददाताओं को बताया, “यह उन भ्रष्टाचारियों का काम है, जिनका बचाव सरकार कर रही है। तृणमूल कांग्रेस ओर वाम पार्टी के बीच भ्रष्टचार का गठजोड़ उजागर हो गया है।”  कवी ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर उन धोखेबाजों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जो विवेकानंद रोड फ्लाईओवर बनाने हेतु मिले अनुबंध की धांधली में शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा, “यह साफ जाहिर है कि यह अनुबंध किसी प्रतिबंधित कंपनी को दिया गया और काम समय पर पूरा नहीं हुआ। हमने इस दुर्घटना के पूरे मामले में सीबीआई की जांच की मांग की है।”फ्लाईओवर का शिलान्यास 2008 में हुआ था और इसका निर्माण कार्य 2009 में शुरू हुआ था। इसका निर्माण कार्य 2010 तक पूरा होना चाहिए था, लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending