Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

खालिस्तान समर्थक लखबीर सिंह लांडा को गृह मंत्रालय ने घोषित किया आतंकी, जारी हुई अधिसूचना

Published

on

Lakhbir Singh Landa

Loading

नई दिल्ली। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य लखबीर सिंह लांडा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत यह फैसला लिया गया‌ है।

कौन है लखबीर सिंह लांडा?

लखबीर सिंह लांडा का जन्म पंजाब में हुआ था। वह कनाडा स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। तरनतारन जिले के रहने वाले लांडा का ठिकाना कनाडा के अल्बर्टा में है।

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले का आरोप

अधिसूचना के मुताबिक, लखबीर पर आरोप है कि उसने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर रॉकेट की मदद से हमले को अंजाम दिया था।

लखबीर पर ये है आरोप

इसके अलावा लखबीर सिंह ​​लांडा पर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से आईईडी, हथियार और विस्फोटकों की सप्लाई करने का भी आरोप है।

साथ ही लखबीर सिंह लांडा अलग-अलग आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। जैसे आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करना, जबरन वसूली, हत्याएं, आईईडी लगाना, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी और धन का इस्तेमाल शामिल है।

साल 2021 में जारी हुआ था लुक आउट सर्कुलर

बता दें कि लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ साल 2021 में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। NIA ने लांडा पर इनाम भी घोषित किया था। केंद्र सरकार के मुताबिक, लखबीर सिंह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। इसी के चलते उसे आतंकी घोषित किया गया है।

इस साल अगस्त में NIA की विशेष अदालत ने तरनतारन जिले के किरियन गांव में आतंकी लखबीर सिंह लांडा की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending