Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा का आंकड़ा पहुंचा दो लाख के पार

Published

on

केदारनाथ यात्रा का आंकड़ा दो लाख के पार, मंदिर समिति की आय में वृद्धि, पुलिस प्रशासन की हो रही तारीफ, हैलीकॉप्टर सेवाओं से करोड़ों की आमदनी

Loading

केदारनाथ यात्रा का आंकड़ा दो लाख के पार, मंदिर समिति की आय में वृद्धि, पुलिस प्रशासन की हो रही तारीफ, हैलीकॉप्टर सेवाओं से करोड़ों की आमदनी

kedarnath yatra

होटल, लॉज एवं ढाबा व्यवसायियों में खुशी

रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ की यात्रा एक माह में दो लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में आपदा से ध्वस्त हुआ व्यापारियों का व्यवसाय भी फिर से पटरी पर लौट आया है। यात्रा से जहां मंदिर समिति की आय में वृद्धि हो रही है, वहीं हैलीकॉप्टर कंपनियां की आमदनी भी करोड़ों में पहुंच गई है। इस बार की यात्रा ने सभी के लिए सुखद संदेश दिया है।

मंदिर समिति की आय में हो रही वृद्धि

बाबा केदारनाथ के दरबार में यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ है। नौ मई को भगवान केदारनाथ की यात्रा शुरू हुई थी और आज एक माह का समय पूरा हो गया है। इस एक माह के भीतर दो लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिये हैं। वर्ष 2013 की आपदा ने केदारपुरी को तबाह करके रख दिया था। आपदा के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि अब केदारपुरी शायद ही पहले जैसी संवर पाए, मगर तीन सालों में केदारनाथ यात्रा फिर से अपने पुराने स्वरूप में आ चुकी है। यह सब नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति से पूरा हो पाया है।

हैलीकॉप्टर सेवाओं ने की करोड़ों की आमदनी

केदारनाथ की यात्रा एक माह में दो लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में व्यापारियों में खुशी का माहौल बना है। उनका व्यापार फिर से पटरी पर लौट आया है। सरकार की ओर से व्यवस्थाएं आधा-अधूरी होने पर थोड़ा सा आक्रोश जरूर बना है। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि इस बार की केदार यात्रा सुखद संदेश दे रही है। आपदा से ध्वस्त हुआ व्यापारियों का व्यवसाय फिर से पटरी पर लौट आया है।

पुलिस प्रशासन की हो रही तारीफ

भगवान केदारनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, लेकिन व्यवस्थाएं आधा-अधूरी होने से तीर्थ यात्रियों को भारी परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है। एक ओर जहां लगातार मूसलाधार बारिश जारी है, वहीं तीर्थयात्रियों को रहने-खाने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन ने यात्रा से पूर्व लाख दावे किये, मगर स्थिति यात्रा के एक माह गुजरने के बाद भी सामान्य नहीं हो पाई है।

रावत ने कहा कि प्रशासन-शासन और सरकार को यात्रा व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए, जिससे तीर्थ यात्रियों में अच्छा संदेश जाये। यात्रा पड़ावों पर यात्रियों के लिए घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था तक नहीं की गई है। ऐसे में तीर्थयात्री खासे परेशान हो रहे हैं। वहीं इस बार की बेहतर यात्रा का श्रेय पुलिस प्रशासन को जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।

एसडीआरएफ और पुलिस के जवान यात्रियों की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। कोई भी परेशानी होने पर पुलिस की टीम यात्रियों के पास पहुंच रही है। पुलिस प्रशासन की यात्रियों के प्रति संजीदगी सुखद संदेश दे रही है, लेकिन मौसम की मार लगातार होने से अब यात्रियों की संख्या में कमी भी देखने को मिल रही है।

पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कहा कि धाम में दो लाख यात्री एक माह के भीतर पहुंच चुके हैं। पिछले यात्रा सीजन में एक लाख 54 हजार यात्री ही पहुंचे थे, मगर इस बार की यात्रा ने रिकार्ड तोड़ दिया है। पूरे यात्रा सीजन में चार लाख के करीब यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस बार जहां केदार यात्रा में उम्मीद से ज्यादा यात्रियों के पहुंचने से होटल, ढाबा, लॉज व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं मंदिर समिति की आय में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही हैलीकॉप्टर सेवा कंपनियों की आय भी करोड़ों में पहुंच गई है। इस बार 13 हैली कंपनी धाम के लिए सेवाएं दे रही हैं। यात्रा में हो रही वृद्धि से सरकार भी खासी उत्साहित नजर आ रही है।

Continue Reading

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending