Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

कर्नाटक: पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल, टिकट कटने से थे नाराज़

Published

on

Karnataka Former Deputy CM Laxman Savadi joins Congress

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान होने के बाद राजनीतिक दलों में भगदड़ मच गई है। कई नेता पाला बदलने में लगे हैं। इसी क्रम में कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

बीजेपी से दिया था इस्तीफा

बता दें लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र से अपना टिकट काटे जाने के बाद एमएलसी और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सावदी अथानी से तीन बार विधानसभा पहुंच चुके हैं।

डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया से मिले सावदी

लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस नेता शिवकुमार से उनके बेंगलुरु स्थित घर पर मुलाकात की। सावदी ने विपक्ष के नेता पूर्व सीएम सिद्धारमैया से भी उनके घर में मुलाकात की। डीके शिवकुमार ने कहा कि सावदी को बिना शर्त के पार्टी में शामिल किया गया है। वह बीजेपी में अपमानित महसूस कर रहे थे। ऐसे बड़े नेताओं को कांग्रेस पार्टी में लाना हमारा कर्तव्य है। 10 से अधिक मौजूदा विधायक हैं जो हमसे जुड़ना चाहते हैं।

लक्ष्मण सावदी ने गलती की: बीजेपी

सावदी के कांग्रेस में जाने पर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने काह कि चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें डिप्टी सीएम और फिर एमएलसी बनाया, उसके बाद भी वह ऐसी पार्टी में जा रहे हैं जहां नेता दो गुटों में बंटे हुए हैं। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और बाद में पछताएंगे।

10 मई को चुनाव

कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 विधायक, कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 विधायक हैं।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending