Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जयनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी विजयी

Published

on

Loading

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की जयनगर विधानसभा सीट की मतगणना के बाद आए परिणाम एक बार फिर भाजपा के विपरीत आए। जयनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिद्वंद्वी बी.एन प्रह्लाद को हरा दिया।

कांग्रेस की सौम्या रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी से 2,889 मतों के कम अंतर से जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सौम्या को कुल 54,457 जबकि भाजपा के बी.एन. प्रह्लाद को 51,568 वोट मिले।

इससे पूर्व कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की जयनगर विधानसभा सीट के बारे में निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “कुल 16 दौर की मतगणना में से 11वें दौर की मतगणना में सौम्या 43,476 वोटों के साथ भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रही थी।”

जयनगर विधानसभा सीट के लिए मतगणना एक निजी कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई। भाजपा के उम्मीदवार बी.एन विजय कुमार के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गए थे। उनका चार मई को निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट पर सोमवार को चुनाव हुए थे।

भाजपा ने विजय कुमार के छोटे भाई बी.एन प्रह्लाद को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया था वहीं सौम्या कांग्रेस नेता व पूर्व गृहराज्य मंत्री रामालिंगा रेड्डी की बेटी हैं।

इस जीत के बाद रामलिंगा रेड्डी के निवास पर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर अपनी खुशी जताई। सौम्या ने कहा कि यह जीत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। 225 सदस्यीस कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 79 हो गई है। (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending