Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का पहला रिजल्ट इस पार्टी के उम्मीदवार ने जीता

Published

on

Loading

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 112 का है। जिसके पास 112 विधायक होंगेे वह बनेगा कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में गया। सुल्लिया विधानसभा सीट पर पर भाजपा के अंगारा एस ने 26068 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार बी रघु को पराजित किया, जबकि मुदीगेरे विधानसभा सीट (सु) से भाजपा के एम पी कुमारस्वामी ने 12512 वोटों से कांग्रेस के मोटाम्मा को शिकस्त दी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना के दोपहर 12.30 बजे तक मिले परिणामों और रूझानों में भाजपा 107 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 69 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के जद(एस) के प्रत्याशी 39 सीटों पर आगे चल रहे है। जद(एस) की सहयोगी बसपा एक सीट पर आगे चल रही है जबकि अन्य ने दो सीटों पर बढ़त बनाई है।

चुनाव का पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में गया। सुल्लिया सीट पर भाजपा के अंगारा एस ने 26068 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार बी रघु को पराजित किया, जबकि मुदीगेरे (सु) से भाजपा के एम पी कुमारस्वामी ने 12512 वोटों से कांग्रेस के मोटाम्मा को शिकस्त दी।

कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ था।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending