Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली सूची

Published

on

Karnataka Assembly Elections

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची आज शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं।

वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे सिद्धारमैया

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डी के शिवकुमार कनकपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, मंगलोर से यूटी अब्दुल खादर अली फरीद. श्रृंगेरी से टीडी राजगौड़ा, शिवाजी नगर से रिजवान इरशद, गांधीनगर से दिनेश गुंडू राव, विजय नगर से एम कृष्णम्प्पा और बेल्लारी आरक्षित सीट से बी नागेंद्र को टिकट दिया गया है।

ग्रेजुएट्स बेरोजगार को मिलेंगे तीन हजार रुपये महीने

इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 20 मार्च को बेलगावी में एक चुनावी जनसभा में बड़ा एलान करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार बेरोजगारी को कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही है, इसलिए कांग्रेस पार्टी हर ग्रेजुएट्स बेरोजगार को 2 साल तक हर महीने तीन हजार रुपये की राशि देगी। वहीं, डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे।

राहुल गांधी ने वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही, ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं, जहां गरीबों की आवाज का महत्व होगा और ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होगा।

कर्नाटक में इस समय भाजपा की सरकार है और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस की कोशिश राज्य की सत्ता में वापसी की है।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending