Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता मना रहे जश्न

Published

on

Loading

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा की बढ़त से खुश भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्य में जश्न मनाया। भाजपा के झंडे लहराते हुए और ढोल की थाप पर थिरकते पार्टी के कार्यकर्ताओं और कुछ नेताओं ने मल्लेश्वरम में पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। कई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी की।

गौरतलब है कि शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव की मंगलवार को हो रही मतगणना में भाजपा 222 सीटों में से 104 पर आगे चल रही है। राज्य की 224 में से 222 सीटों पर ही चुनाव हुए थे।

कर्नाटक में सुबह दस बजे तक 222 सीटों में से 168 के लिए आए रूझान में भाजपा 81 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 81, कांग्रेस 48, जद ( एस )
36, बसपा 1 अन्य 2 । इनपुट आईएनएएस

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending