Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Karnataka Election Results LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आए रूझान में भाजपा बहुमत में कांग्रेस ने हार मानी

Published

on

Loading

कनार्टक विधानसभा चुनाव 2018 की 222 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है: भाजपा 112 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 57, जद(एस) + बसपा 39 , अन्य 2 ।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर अपने आधे रास्ते को पार कर चुकी है। रुझानों को देखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। राज्य के ऊर्जा मंत्री एवं कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने मीडिया को बताया कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में पांच साल रहने के बाद सत्ता से बेदखल होती दिख रही है।

इससे पूर्व सुबह आठ बजे शुरू हुई मतों की गिनती शुरू हो गई। जिसके बाद आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम से लगातार राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी और निराशा भाव बदलते दिखेंगे।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “राज्य के 30 जिलों के 38 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई।”

अधिकारी ने कहा, “चुनाव समिति ने 16,662 कर्मियों को वोटों की गिनती के लिए तैनात किया है।”

राज्य को 12 मई को हुए चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-सेक्युलर(जेडीएस) के बीच है। चुनाव में उतरे कुल 2,622 उम्मीदवारों में 217 महिलाएं हैं।

राज्य में विधानसभा की कुल 225 सीटें हैं जिनमें से 224 पर विधायकों का निर्वाचन होता है जबकि एक सीट पर सदस्य का मनोनयन किया जाता है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार के अनुसार, 1952 के बाद राज्य में 12 मई को रिकॉर्ड मतदान हुआ है। पंजीकृत 4.97 करोड़ मतदाताओं में से 72.13 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मतदान का प्रतिशत 1952 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद सबसे अधिक है।

वर्ष 1985 के बाद से कर्नाटक की जनता ने किसी राजनीतिक दल में लगातार दो बार भरोसा नहीं जताया है। अंतिम बार रामकृष्ण हेगड़े की अगुवाई में जनता दल की लगातार दूसरी बार सरकार बनी थी।

जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी ने प्रचार के दौरान कहा था कि 2018 का यह चुनाव उनकी पार्टी के लिए जीवन-मरण का सवाल है।

कर्नाटक चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ कांग्रेस से आगे चल रही है। राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रही रिपोर्टों में भाजपा 222 में से 98 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 91 सीटों पर आगे चल रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा की जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) 26 सीटों पर आगे है।

विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा लिंगायत प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है जबकि जेडीएस वोक्कालिगा प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बदामी सीट से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस.येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से आगे चल रहे हैं। राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत होगी।

सिद्धारमैया दोनों सीटे पर पीछे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना में उन दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं जिन पर उन्होंने चुनाव लड़ा था। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट पर जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के जी.टी.देवेगौड़ा से 13,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, बादामी सीट पर वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बी.आर. श्रीरामुलु से 428 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending