Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Karnataka Assembly Election 2018 LIVE : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 222 सीटों के लिए मतदान शुरू

Published

on

Loading

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सुबह सात बजे से वोट डालना शुरू हो गया है। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटे हैं पर वोटिंग सिर्फ 222 सीटों के लिए हो रही है। गर्मी के इस मौसम में हो रहे इस एकमात्र विधानसभा चुनाव से देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। पूरे देश की नजर सिर्फ कर्नाटक पर टिकी हुई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.6 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी मतदान हो गया है। दोपहर 1 बजे तक 37 फीसदी मतदान हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बी.एन. विजय कुमार के चार मई को निधन होने की वजह से बेंगलुरू के जयनगर सीट पर मतदान रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को बेंगलुरू के राज राजेश्वरी (आरआर) नगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को होने वाला मतदान टाल दिया है। निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर 28 मई को मतदान कराने का निर्णय लिया है। आयोग ने यह फैसला निर्वाचन क्षेत्र (आरआर नगर) के एक फ्लैट से करीब 10,000 मतदाता पहचान-पत्र बरामद होने के बाद किया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में करीब 4.96 करोड़ लोग मत डालने के पात्र हैं, जिसमें 2.52 करोड़ पुरुष और 2.44 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। वहीं 4500 ट्रांसजेंडर भी इस बार चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे को मैदान से बाहर करने के लिए कमर कस ली है, वहीं जनता दल (सेकुलर) ने इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। दोनों राष्ट्रीय दलों ने यहां एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है, वहीं जद (एस) इस चुनाव में किंगमेकर के रूप में उभर सकती है या फिर खंडित जनादेश की स्थिति उत्पन्न कर सकती है।

एक चुनावी विश्लेषक ने कहा, “अगर कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार कर सत्ता पर काबिज होने के लिए बेकरार है तो भाजपा दक्षिण राज्य में पांच वर्ष पहले करारी हार के बाद सत्ता प्राप्त करना चाहती है। वहीं जद(एस) नई सरकार के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की कोशिश में है।”

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने कहा, “यहां कुल 2,654 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिसमें से 219 महिलाएं, 222 कांग्रेस से, 222 भाजपा से, 201 जद(एस) से, 1,155 स्वतंत्र उम्मीदवार और अन्य राष्ट्रीय, क्षेत्रीय पार्टियों के लगभग 800 उम्मीदवार शामिल हैं।”

कांग्रेस की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष बी.के. चंद्रशेखर ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी 115 सीटें जीतने में सफल होगी, जोकि सरकार बनाने के लिए 113 सीटों से ज्यादा है। चंद्रशेखर ने कहा, “हमारी कल्याणकारी योजनाएं जैसे इंदिरा कैंटीन, सभी घरों में प्रत्येक व्यक्ति को सात किलोग्राम मुफ्त चावल, स्कूली विद्यार्थियों को मुफ्त दूध, स्नातकोत्तर तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा जैसी योजनाएं हमारे पक्ष में काम करेंगी। बड़ी संख्या में महिलाएं हमें वोट डालना चाहती हैं। हम बहुमत पाने को लेकर आश्वस्त हैं। ”

भाजपा प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमें कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर की वजह से बहुमत मिलेगा। हम अपने दम पर बिना किसी पार्टी के समर्थन के सरकार बनाने के लिए निर्णायक बहुमत पाने को लेकर आश्वस्त हैं, क्योंकि यहां गठबंधन सरकार पहले भी विफल हो चुकी है।।”

जद (एस) के प्रवक्ता रमेश बाबू ने कहा, “हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे। स्वतंत्र उम्मीदवारों के समर्थन से हम अगली सरकार बनाएंगे। लोग चाहते हैं कि हमारी जैसी स्थानीय पार्टी सत्ता में आए, क्योंकि राष्ट्रीय पार्टियों ने उन्हें धोखा दिया है।”

प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के लोगों विशेषकर युवाओं को विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में आकर अपना वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। मोदी ने चुनाव शुरू होने से पहले ट्वीट कर कहा, “कर्नाटक के अपने बहनों और भाईयों से आज बड़ी संख्या में वोट डालने का आग्रह करता हूं। मैं विशेषकर युवा मतदाताओं से वोट डालने और लोकतंत्र के इस त्योहार में अपनी भागीदारी निभाने की अपील करना चाहूंगा।”

राहुल ने भी कन्नड़ भाषा में लिखे अपने ट्वीट में राज्य की 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव में मतदाताओं से भाग लेने का आग्रह किया। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के नेतृत्व वाली जनता दल- सेक्युलर के बीच है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “मतदान गतिशील लोकतंत्र का संकेत है। मैं कर्नाटक में पहली बार वोट डालने वाले अपने सभी युवा दोस्तों का स्वागत करता हूं।”

राज्य की 224 में से 222 विधानसभा के नतीजों की घोषणा 15 मई को की जाएगी।

राज्य में विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस.येद्दीयुरप्पा सबसे पहले वोट करने वालों में से रहे। उन्होंने मलनाड क्षेत्र के शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा में वोट किया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मैसुरू के चामुंडेश्वरी और विजयपुरा जिले के बदामी से चुनाव लड़ रहे हैं।

बल्लारी से भाजपा लोकसभा सदस्य बी.आर.श्रीरामालू भी दो सीटों (बादामी और मोलाकामुरु) से चुनाव लड़ रहे हैं।

जेडी-एस कर्नाटक के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी कुमारस्वामी भी रामनगर और चन्नापटना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष येदियुरप्पा शिवमोगा के शिकारीपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending