मुख्य समाचार
बी.एस.येदियुरप्पा कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कर्नाटक राजभवन में ली शपथ
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बी.एस.येदियुरप्पा ने कर्नाटक राजभवन में आयोजित एक समारोह में गुरुवार सुबह 9.00 बजे शपथ ले ली। शपथ लेने से पहले बी.एस.येदियुरप्पा ने मंदिर में भगवान का दर्शन किया। राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद बी.एस.येदियुरप्पा ने समर्थकों के सामने वी का निशान दिखाया।
येदियुरप्पा (75) ने भाजपा के केंद्रीय और राज्य के नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों के बीच कन्नड़ भाषा में शपथ ली।
Bengaluru: BJP’s BS Yeddyurappa shows the victory sign after being sworn-in as Chief Minister of Karnataka. pic.twitter.com/UMM10wQKbY
— ANI (@ANI) May 17, 2018
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बी.एस.येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह पर देर रात रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
भाजपा के कर्नाटक इकाई के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने आज कहा कि उन्होंने राज्यपाल वाजुभाई वाला से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया क्योंकि उनकी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।
Bengaluru: BJP’s BS Yeddyurappa sworn-in as Chief Minister of Karnataka pic.twitter.com/TrkgFYNoPC
— ANI (@ANI) May 17, 2018
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद येदियुरप्पा राजभवन गए और सर्वसम्मति से अपने चुने जाने संबंधी पत्र उन्हें सौंपा। भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने यथाशीघ्र मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की मंजूरी देने का अनुरोध राज्यपाल से किया। येदियुरप्पा ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र ही कोई ‘‘ उपयुक्त ’’ निर्णय करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अप्राकृतिक तनाव पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा , ‘‘लोग हमारे साथ हैं। ’’ भाजपा नेता सुरेश कुमार तथा केएस ईश्वरप्पा ने भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी सरकार बनाएगी। येदियुरप्पा आठवीं बार शिकारीपुरा से चुनाव जीते हैं। उन्होंने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
karnataka BS Yeddyurappa New Chief Minister Yeddyurappa Takes Oath vajubhai vala Governors
नेशनल
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।
संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।
जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।
संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।
-
ऑटोमोबाइल2 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल2 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल2 days ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
-
नेशनल2 days ago
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को झटका- नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, न EVM और VVPAT का 100 फीसदी मिलान
-
बिजनेस2 days ago
Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो
-
प्रादेशिक2 days ago
बिहार: दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत