Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित दस मंत्रियों की करारी हार

Published

on

Loading

कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया मामूली अंतर से बादामी सीट बचाने में कामयाब रहे। पर चामुंडेश्वरी सीट पर बुरी तरह हार गए। कर्नाटक के अधिकतर बड़े नेता अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहे,पर दस निवर्तमान मंत्रियों को पराजय का सामना करना पड़ा। वैसे तो अब कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन गई है।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट जीतने में कामयाब रहे और जदएस के नेता एचडी कुमारस्वामी भी रामनगर और चन्नापटना से जीत हासिल की।

कर्नाटक सरकार के मंत्रियों की बात करें तो टी नरसीपुरा सीट पर सिद्धरमैया के करीबी एच सी महादेवप्पा को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें जदएस के एम अश्विन कुमार को हराया। रामनाथ राय, एच अंजान्या, एस पी आर पाटिल, एसएस मल्लिकार्जुन, कादुगो थिमप्पा, बी रायारेड्डी, आर लमानी और प्रमोद माधवराज को भी हार का सामना करना पड़ा।

अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं में कर्नाटक के निर्वतमान गृह मंत्री रामलिंग रेड्डी, आर. रोशन बेग, एन ए हैरिस, सिद्धरमैया के बेटे यतीन्द्र एस और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांग खड़गे ने जीत दर्ज की। हालांकि वरिष्ठ पार्टी नेता एस आर पाटिल को हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के के.बी.प्रसन्न कुमार को 46,107 मतों के भारी अंतर से हराया।

रेड्डी बंधुओं ने भी अपनी विजय दर्ज की। बेल्लारी सिटी से भाजपा उम्मीदवार जी. सोमशेखर रेड्डी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अनिल एच लाड को 16,155 मतों से हरा दिया। जी. सोमशेखर रेड्डी के भाई और भाजपा उम्मीदवार जी. करुणाकर रेड्डी ने हरपनहल्ली सीट से कांग्रेस के एम पी रवीन्द्र को 9647 वोटों से हराया। जदएस के जी टी देवगौड़ा ने सिद्धरमैया को 36,042 वोटों से हराया। हालांकि बादामी सीट पर निवर्तमान मुख्यमंत्री को मामूली अंतर से जीत मिली। इस सीट पर उन्होंने भाजपा के बी. श्रीरामुलू को 1,696 मतों के अंतर से हराया।

निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बेटे यतीन्द्र एस ने वरुना सीट जीती। उन्होंने भाजपा के टी बसावराजू को 58,616 मतों से हराया। वहीं येदियुरप्पा ने शिकारीपुरा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोनी मालतेसा को 35,397 मतों के अंतर से हराया।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending