Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोगों को पंसद नहीं आया कपिल का नया शो, पहले एपिसोड से फैंस निराश

Published

on

लोगों को पंसद नहीं आया कपिल का नया शो, पहले एपिसोड से फैंस निराश

Loading

मुंबई। पिछले लम्बे समय से कपिल छोटे पर्दे से दूर थे पर अब कपिल ने टीवी पर वापसी की है। एक बिलकुल नए शो के साथ, ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’। रविवार को शो का पहला एपिसोड टीवी पर प्रसारित हुआ।

लोगों को पंसद नहीं आया कपिल का नया शो, पहले एपिसोड से फैंस निराश

इसमें कपिल के साथ उनकी टीम के सदस्य और टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे नज़र आईं। शो के पहले एपिसोड में मेहमान बने अजय देवगन। अजय अपनी फिल्म ‘रेड’ का प्रोमोशन करने यहाँ आए थे।

इस शो में कपिल कॉमेडी के साथ-साथ एक गेम कराते नज़र आए। जिसमे ऑडियंस को वो कुछ सवालों के जवाब देने पर एक कार देते नज़र आए। कपिल के इस शो में दर्शकों ने सुनील ग्रोवर को काफी मिस किया।

लोगों को पंसद नहीं आया कपिल का नया शो, पहले एपिसोड से फैंस निराश

शो के शुरू होने से पहले ये अटकलें लगाई जा रहीं थी कि सुनील भी कपिल के इस शो का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन शो से पहले कपिल और सुनील के बीच हुई ट्वीटर वार ने इन अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया। जहाँ दोनों एक दुसरे पर इल्ज़ाम लगाते नज़र आए।

आपको बता दें की सुनील के पिछले शो को छोड़ने के बाद कपिल के शो की टीआरपी काफी गिर गयी। शो बंद करने का वो भी एक कारण था। इस शो के पहले एपिसोड के बाद दर्शकों ने भी कपिल और उनके इस शो के बारे में ट्वीटर पर ढेर सारी टोकरा भर कर खुल के प्रतिक्रियाएं दीं।

लोगों को पंसद नहीं आया कपिल का नया शो, पहले एपिसोड से फैंस निराश

जहां थोड़े दर्शक ऐसे थे जो इस शो को परिवारिक और मनोरंजक बता रहे थे वहीँ कुछ लोग ऐसे थे जो कपिल के इस शो की तुलना ‘खुल जा सिम सिम’ से कर रह थे और इस शो से कॉमेडी को नदारथ बता रहे थे। चौंकाने वाली बात ये है कि शो की आलोचना और ट्रोल करने वाले दर्शकों की संख्या अधिक है। आने वाले समय में देखने वाली बात होगी कि कपिल के इस शो का क्या हश्र होता है।

यह भी पढ़ेंः

सुनील ग्रोवर के साथ पर्दे पर आने से पहले शिल्पा शिंदे ने कहा ‘जिंदगी बर्बाद हो गई’

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending