Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वॉकिन फीनिक्स ने जीता बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। फिल्म जोकर में दमदार भूमिका निभाने वाले वॉकीन फीनिक्स ने अपना पहला ऑस्कर जीत लिया है। वॉकीन को 92वें एकेडमी अवॉर्ड समारोह फिल्म जोकर में जबरदस्त किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

इस कैटेगरी में उन्हें एडम ड्राइवर, लियोनाडरे डीकैप्रियो, एंटोनिया बैंडेरस और जॉनाथन प्राइस जैसे कलाकारों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली।

अपना पहला ऑस्कर पाने के बाद फीनिक्स भावुक हो गए और अपने दिवंगत भाई रिवर के एक गीत को याद करते हुए कहा, “प्रेम के साथ बचाने के लिए दौड़ों और शांति आपका अनुसरण करेगी।” अभिनेता ने अन्याय के बारे में भी बात की और स्वाभाविक दुनिया को सम्मानित करते हुए कहा कि प्यार और जुनून को अपना मार्गदर्शक सिद्धांत बनने दें।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending