Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

कल्पना सोरेन ने साहेबगंज में भरी हुंकार, कहा- कर लीजिए अपनी बेल्ट टाइट, क्योंकि हमें करनी है सबकी हवा टाइट

Published

on

Loading

साहेबगंज| झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन साहेबगंज में स्थित खेल स्टेडियम परिसर में जेएमएम के कार्यकर्ता मिलन समारोह =को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले सभी चुनावों में इनको बीजेपी को धूल चटानी है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कल्पना सोरेन ने अपने अंदाज में कहा “कर लीजिए अपनी बेल्ट टाइट, क्योंकि हमें करनी है सबकी हवा टाइट.” इसके बाद हेंमत सोरेन को जेल भेजने से नाराज कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।

कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच कल्पना सोरेन ने कहा कि आप सब लोगों के दादा अभी जेल में है और वजह आप लोगों को पता है। इन लोगों के भीतर आदिवासी, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक को लेकर है घृणा की भावना है। यही नहीं जंगल वाले लोग तरक्की करें, ये बात इन्हें थोड़ा भी पसंद नहीं।

कल्पना सोरेन ने कहा कहा इनको यही पसंद आता है कि, जंगल वाले जंगल में ही रहें। इनको पसंद आता है कि, जो लोग मिट्टी के घरों में रहते हैं, वो मिट्टी में ही सने रहें. कल्पना सोरेन ने कहा कि आप लोगों के दादा (हेमंत सोरेन) ने विधानसभा में कहा था कि ये लोग आदिवासियों को जंगल में ही देखना चाहते हैं। जेएमएम नेता ने कहा कि इनको आदिवासियों का इनके बीच में रहना पसंद नहीं है। हमें अपनी आवाज उठानी है, ताकि यहां की बात दिल्ली तक पहुंचे।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending