Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

झारखंड कैबिनेट मीटिंग में 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर, टाना भगतों के परिवारों को मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली

Published

on

Loading

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि रांची में स्थित संबंधता प्राप्त उप शास्त्री इंटर और संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षक कर्मी को भविष्य निधि सह उपादान का लाभ देने की स्वीकृति दी गई। राज्य के विश्वविद्यालय की तर्ज पर किया लाभ दिया जायेगा। टाना भगतों के परिवारों को 200 यूनिट मासिक निःशुल्क बिजली प्रदान की जायेगी।

राज्य सरकार के वैसे कर्मी जिनका जिनका नियुक्ति विज्ञापन एक बार 2004 के पहले हुआ था पर वह योगदान 01-12-2004 के बाद किए थे, उनकी नियुक्ति के पहले जो कंट्रीब्यूशन था वह उन्हें अब लौटना नहीं होगा। ओल्ड पेंशन (Old Pension) का भी लाभ होगा।

वहीं राज्यकर्मियों के पोशाक भत्ते में वृद्धि की गई है। अब 2500 के बदले 5000 रुपये उन्हें पोशाक भत्ता मिलेगा। केंद्र सरकार के राशि देने से इनकार करने के बाद अब राज्य सरकार अपने फंड से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण कराएगी। इसके लिए राशि का आवंटन किया गया है।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending