Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस के इस बड़े नेता की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली किया गया रेफर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड के बेरमो से विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उनके फेफड़े में इंफेक्शन बताया जा रहा है।

वह पिछले एक महीने से अधिक समय से रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर हालत होने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया जा रहा है। झारखंड के सीएम ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी।

सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, रांची में सुबह मुलाकात कर राजेंद्र सिंह का हाल जाना। साथ ही मंत्री रामेश्वर उरांव ने भी अस्पताल पहुंचकर राजेंद्र सिंह का हाल जाना।

बता दें कि राजेंद्र प्रसाद की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने खुद अस्पताल पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है।

राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी राजेंद्र सिंह का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, ‘बेरमो से कांग्रेस विधायक आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी का हालचाल जानने रांची स्थित मां रामप्यारी अस्पताल पहुंचा। बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली पहुंचाने हेतु भी कोशिश कर रहे हैं।’

बता दें कि राजेंद्र सिंह जूझारू नेता माने जाते हैं और इंटक के राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 16 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। कांग्रेस के जीतने वाले उम्मीदवारों में राजेंद्र सिंह भी रहे। राजेंद्र प्रसाद सिंह बेरमो विधानसभा से छह बार विधायक रह चुके हैं और झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending